फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला में बारिश में गिरे चार मकान, दो गौशाला जमींदोज

जिला में बारिश में गिरे चार मकान, दो गौशाला जमींदोज

Wed, 08 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
जिला में बारिश में गिरे चार मकान, दो गौशाला जमींदोज
rain shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को भी बिलासपुर के विभिन्न इलाकों में चार कच्चे स्लेटपोश मकान व दो गौशालाएं जमीदोंज हो गई हैं। जबकि कई जगह पर ल्हासे गिरने से मार्ग भी अवरुद्ध हुए हैं। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले देशराज व रमेश चंद पुत्र सदाराम गांव छत के दो मंजिला कच्चा मकान (स्लेटपोश) बारिश से गिर गया है। हालांकि किसी को चोटें नहीं आई हैं लेकिन परिवार बेघर हो गया है। देशराज के अनुसार रात को करीब तीन बजे अचानक मकान के गिरने की आवाज उनको सुनाई दी। उस समय देशराज, उसका बेटा व पत्नी मकान के अंदर ही सोए हुए थे।
विज्ञापन

हालांकि मकान की दीवार बाहर की तरफ गिरने से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन अगर दीवार अंदर की ओर गिरी होती तो हादसा भयावह हो सकता था। वहीं छत गांव में बहादुर सिंह पुत्र मुंशीराम की एक मंजिला कच्ची गोशाला भारी वर्षा से गिर गई है। इसमें भी किसी मवेशी के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र झंडूता के अंतर्गत अर्जुन पुत्र नथु राम गांव भड़ोली खुर्द का दो मंजिला मकान स्लेटपोश कच्चा गिर गया है। वहीं दूसरी और भगतराम पुत्र नंदू गांव मल्होट डाकघर धनीपुर खर का भी दो मंजिला कच्चा स्लेटपोश मकान गिर गया है। जबकि भाल सिंह पुत्र परस राम बीपीओ धनी पखर तहसील झंडूता की गोशाला बारिश के कारण जमींदोज हो चुकी है।

वहीं एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि मकान के गिरने की जानकारी मिलते ही हम मौके पर गए तथा हल्का पटवारी व कानूनगो को नुकसान रिपोर्ट बनाने को कहा गया है। फौरी राहत के तौर पर पीड़ित परिवार को पांच हजार की राशि व एक तिरपाल दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed