फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दुग्ध परियोजना को 54 लाख घाटे के चलते किया गया बंद

दुग्ध परियोजना को 54 लाख घाटे के चलते किया गया बंद

Sun, 05 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दुग्ध परियोजना को 54 लाख घाटे के चलते किया गया बंद
डेमो - फोटो : डेंमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। द दधोल कृषि सेवा सहकारी समिति पड्यालग का 63वां साधारण अधिवेशन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष जोरावर सिंह पटियाल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने सहकारिता की सफलता के लिए सहयोग का आह्वान किया। द दधोल कृषि सेवा सहकारी सभा समिति दधोल ने पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष रिकॉर्ड मुनाफा अर्जित किया है।
जोराबर सिंह पटियाल ने कहाकि इस बार सभा ने 46 लाख 49 हजार रुपये का लाभ अर्जित किया है। पिछले वर्ष यह लाभ 32 लाख रुपये के लगभग था। सभा के सचिव हेमराज निखिल ने विगत आमसभा की रिपोर्ट प्रस्तुत की। 2017-18 में 95 नए सदस्य शामिल हुए तथा कुल संख्या 2612 है। सभा की कार्यशील पूंजी 52 करोड़, शेयर पूंजी 27.78 लाख, जमा पूंजी 35 करोड़ व ऋण 20 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

सहकार बंधुओं की ओर से सभा की महत्वाकांक्षी दुग्ध परियोजना के 54 लाख घाटे के चलते बंद करने पर निदेशक मंडल से विभिन्न प्रश्न उठाए। इस परियोजना के बंद होने से सभा को होने वाले घाटे को समाप्त करने के लिए कदम उठाने की मांग की। इसके उत्तर में प्रधान जोरावर पटियाल ने कहा कि इस परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। साधारण अधिवेशन में पिछली कार्यवाही की पुष्टि नए सदस्यों के प्रवेश व हिस्सा स्थानांतरण की स्वीकृति, वर्ष 2017-18 ऑडिट नोट पुष्टि व स्वीकृति, अधिकतम ऋण सीमा के निर्धारण, वर्ष 2018-19 व्यापारिक विकास योजना की स्वीकृति, अंतरिम ऑडिट नियुक्त करने आदि मुद्दों पर विचार किया गया और स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर निदेशक मंडल उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, सदस्य मेहर सिंह, जागीर सिंह, बलवंत कमल, राम सिंह, सूरत राम, परमजीत व रूप लाल उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed