फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बस्सी पंचायत में चमन कुमार उपप्रधान चुने गए

बस्सी पंचायत में चमन कुमार उपप्रधान चुने गए

Sun, 29 Jul 2018 11:22 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
बस्सी पंचायत में चमन कुमार उपप्रधान चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर क्षेत्र के वार्ड-8 रोपा में उपचुनावों का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के बूथ पालक रमेश ठाकुर को 15 वोट मिले, जबकि करतार ठाकुर को 76 वोट मिले, विजयी उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को 77 वोट मिले हैं। विजेता उम्मीदवार एक वोट से विजय हुआ है। कुल वोट 271 थे। इसमें 171 वोट पड़े जिसमें दो नोटा और एक रिजेक्ट हुआ है।
वहीं, विकास खंड झंडूता के अंतर्गत कुल दो ग्राम पंचायतों के उपचुनाव में दो-दो उम्मीदवारों में रोचक मुकाबला हुआ। इसमें ग्राम पंचायत धनी के वार्ड-दो पारली में दो पुरुष उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसमें रत्तन लाल को 94 वोट और भगत राम को 65 वोट पड़े। जबकि एक वोट नोटा का भी डाला गया।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत सुन्हानी (6) के वार्ड-9 में भी दो महिला उमीदवार चुनाव मैदान में थीं जिसमें पुष्पा देवी को 119 वोट और रीना कुमारी को कुल 65 वोट पड़े। इसमें दो वोट रिजेक्ट हुए। पंचायत निरीक्षक अनिल पठानिया ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों में उपचुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हुई। ग्राम पंचायत धनी में 74 प्रतिशत और ग्राम पंचायत सुन्हानी में 64 प्रतिशत चुनाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बस्सी में उपप्रधान के लिए वोट डाले गए। ग्राम पंचायत बस्सी के उपप्रधान के चुनाव के दौरान कुल मत 647 पड़े हैं जिनमें 9 मत रिजेक्ट हुए हैं जबकि 4 मत नोटा को पड़े हैं। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनसाराम को 281 मत पड़े जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार चमन कुमार को 353 मत पड़े। इस उपचुनाव में उपप्रधान के लिए चमन कुमार को 72 वोट से विजयी घोषित किया गया है।
जबकि ग्राम पंचायत छड़ोल में वार्ड मेंबर के चुनाव सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चले, जिसमें कुल मतदाता 245 थे। पंचायत में कुल मतदान 200 हुआ। इसमें बाबूराम व किशोरीलाल चुनाव मैदान में थे, जिसमें किशोरीलाल को 132 वोट व बाबूराम को 68 वोट डाले जिसमें किशोरी लाल को वार्ड मेंबर घोषित किया गया।
जबकि घुमारवीं उपमंडल की चार पंचायतों में वार्ड सदस्यों के लिए मतदान शांति पूर्वक रहा। विकास खंड अधिकारी घुमारवीं जीत राम ने बताया कि पट्टा ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य का चुनाव अनियमितताओं के कारण अघोषित कर दिया। कथित लापरवाही की रिपोर्ट जिलाधीश व संबंधित विभाग को भेज दी है। जबकि रोहिन ग्राम पंचायत में वेशर राम व रोशन लाल में सीधा मुकाबला रहा। वेसर राम को 63 और रोशन लाल को 122 मत पड़े। रोशन लाल को 59 मतों से विजेता घोषित किया गया।
इसके साथ ही सलाहों पंचायत में फुलां देवी व रक्षा देवी में हुए सीधे मुकाबले में फुलांदेवी ने 52 मत हासिल किए और रक्षा देवी को 39 मतों से संतोष करना पड़ा। फुलां देवी को 13 मतों के साथ विजय घोषित किया।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत घंडालवीं में कांटे की टक्कर में निर्मला देवी ने 108 मत हासिल किए जबकि राजो देवी को 105 मत मिले और तीन मतों से निर्मला को विजयी घोषित किया।
विकास खंड अधिकारी जीत राम ने सभी मतदाताओं, पंचायत प्रधानों व पोलिंग पार्टियों, पुलिस प्रशासन को शांति पूर्वक हुए मतदान के लिए बधाई दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed