फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला में शुक्रवार को डेंगू के 9 और मामले आए सामने

जिला में शुक्रवार को डेंगू के 9 और मामले आए सामने

Fri, 27 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिला में शुक्रवार को डेंगू के 9 और मामले आए सामने
जिले में डेंगू के 9 और मामले आए सामने
विज्ञापन

डियार के बाद अब रौड़ा सेक्टर के हालात भी खराब
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया रौड़ा सेक्टर का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। आए दिन जिला में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को रौड़ा सेक्टर का निरीक्षण किया। जहां टीम ने हर ओर गंदगी पाई। वहीं कई स्थानों पर लारवा भी पाया गया। शुक्रवार भी जिला में नौ और मामले डेंगू के पाए गए। नौ और नए मामले सामने आने से शहर के लोगों में दहशत का माहौल है।
नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 27 जुलाई को 9 डेंगू के नए मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 60 रोगियों का उपचार चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित एक रोगी अस्पताल में दाखिल है और शेष रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 246 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 186 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9 व 10 में जाकर 176 घरों का निरीक्षण किया। जिनमें से 137 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया
विज्ञापन

घरों के आसपास सफाई रखें लोग
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वे जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed