फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष और उसके बेटे पर मारपीट का आरोप

पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष और उसके बेटे पर मारपीट का आरोप

Thu, 05 Jul 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष और उसके बेटे पर मारपीट का आरोप
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पपलाह के खुगण गांव के एक व्यक्ति ने पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष और उसके बेटे के खिलाफ मारपीट करने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
राजेश कुमार सुपुत्र प्रेमदास गांव खुगण ने कहा है कि 27 जून को सायंकाल के समय करीब 6 बजे वह गुग्गा मोहड़ा में गज्जन सिंह की पेंचर की दुकान में अपनी गाड़ी को पेंचर लगवा रहा था तभी वहां पर पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष व उसका बेटा अपने पूरे परिवार सहित आया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस थाना घुमारवीं में भी इसकी शिकायत लिखित तौर पर दी लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस बिना जांच किए ही उसे थाना में हाजिर होने को कह रही है।
विज्ञापन

राजेश का कहना है कि पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष का बेटा पपलाह पंचायत में वार्ड पंच है। इसके चलते पुलिस विभाग उनकी शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाई न करने के बारे में उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर को भी ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद उन्होंने एसडीएम को आगामी कार्रवाई के लिए आदेश दिए थे लेकिन उसके बावजूद कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है, जबकि उक्त लोग उसे बार-बार धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद तहकीकात की जाएगी तथा अगर कुछ पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed