फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घरों की छतें उड़ीं; फल झड़े, बिजली गुल

घरों की छतें उड़ीं; फल झड़े, बिजली गुल

Sat, 12 May 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
घरों की छतें उड़ीं; फल झड़े, बिजली गुल
लखनपुर में तूफान में उड़ी घर की छत। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर/बरमणा/श्रीनयना देवी।
शनिवार शाम को बिलासपुर में आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इससे जहां लोगों की नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा, वहीं कई घरों छतें भी उड़ गईं। जबकि, बरमाणा क्षेत्र में बिजली के तार टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति भी बंद रही। इससे लोगों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
शनिवार शाम को करीब पांच बजे के आसपास बिलासपुर में तथा इसके आसपास के इलाके में तेज तूफान आने से लोगों को भारी नुकसान हुआ। तूफान से जहां बिजली के तार टूट जाने कई क्षेत्रों में बिजली कट रहा। इस बार बैमौसमी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि ने पहले भी आम और लीची और अनार की फसल को बर्बाद कर दिया था और जो पेड़ों पर फल बचे हुए थे वे शनिवार को आए तूफान से झड़ गए। तूफान के चलते पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा। पहले ही बिलासपुर में बागवानों को 45 लाख का नुकसान हो चुका है लेकिन जो कसर बची थी वह इस तूफान ने पूरी कर दी।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर-11 लखनपुर में एक परिवार के घर की छत उड़ जाने से परिवार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि, इससे जान और माल का कोई भी नुकसान तो नहीं हुआ है। वहीं, श्रीनयना देवी में बारिश का दौर जारी था। हालांकि बारिश के बाद गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है लेकिन आम सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed