फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सड़कों में गड्ढे, सफर करना हुआ खतरनाक

सड़कों में गड्ढे, सफर करना हुआ खतरनाक

Tue, 05 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
सड़कों में गड्ढे, सफर करना हुआ खतरनाक
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के अंतर्गत सड़कों की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। इससे लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है। क्षेत्र की मुख्य सड़कों की बदहाली से दोपहिया और अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे पड़े हुए हैं। पैच वर्क का कार्य न होने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। बरसात का मौसम खत्म हुए कई महीने बीत जाने के बावजूद विभाग ने सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया। विभाग की लेटलतीफी की वजह से सड़कें बदतर हालत में हैं। सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों सहित वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि हर साल सड़कों की मरम्मत व उनके रखरखाव पर सरकार से करोड़ों रुपये राशि आती है, लेकिन सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ है। कई सड़कों के किनारे अभी भी पैरापिट नहीं लगे हैं। बरठी से शाहतलाई, भडोली कंला से मरोतन, शाहतलाई से बड़सर, भडोली कलां से बरठीं, जड्डू कुलजार से मंलराव, सनीहरा से धनी पखर सड़कों के किनारे कहीं जगहों पर अभी भी पैरापिट नहीं लगे है और सड़कों पर गड्ढे पड़े हुए हैं। इस कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


कलोल वार्ड की जिला परिषद वीना चंदेल, पूर्व जिला परिषद सुमन शर्मा, सलवाड़ पंचायत उपप्रधान संजय कुमार, जेजवीं पंचायत उपप्रधान राजेश शर्मा, सनीहरा पंचायत प्रधान कमल चौहान, भडोली कलां पंचायत प्रधान रमेश धीमान, जगदेव ढटवालिया, राजेश धीमान, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अशोक कुमार, मदन लाल, संजय कुमार, पवन गौतम, चमन सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग व सरकार से मांग है कि शीघ्र इन सड़कों की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तलाई से बड़सर तक बदहाल सड़क के कारण उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शाहतलाई में आने वाले श्रद्धालुओं को भी खासी परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग कलोल में कार्यरत सहायक अभियंता बलदेव ठाकुर का कहना है कि पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है और शीघ्र ही सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed