{"_id":"5a0c78544f1c1bd8538bd471","slug":"71510766676-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में मिली 190 वाहनों की पार्किंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में मिली 190 वाहनों की पार्किंग सुविधा
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शहर में अब लोगों को नेशनल हाईवे व दुकानों के सामने अपने वाहन खड़े नहीं करने पड़ेंगे। इसके अलावा बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों से लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। शहर के बीचों-बीच नगर परिषद द्वारा पीपी मोड़ पर बनाई जा रही पूर्णम पार्किंग का शुभारंभ हो गया है। बुधवार को बच्ची ने रिबन काटकर पार्किंग का उद्घाटन किया। इस पार्किंग में करीब 190 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी।
शहर के सबसे व्यस्त चौराहों चंपा पार्क, चेतना चौक, एसबीआई व अन्य बैंकों के सामने पार्किंग की समस्या नहीं रहेगी। नगर परिषद बिलासपुर द्वारा पीपी मोड पर बनवाए जा रहे पूर्णम मॉल में फिलहाल कार व दोपहिया वाहनों की पार्किंग शुरू की गई है। नगर परिषद बिलासपुर ने पार्किंग फीस तय कर दी है।
केआर ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद बिलासपुर ने बताया कि शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या थी। पूर्णम मॉल में नगर परिषद ने पेड पार्किंग की व्यवस्था की है। वाहन चालकों से आग्रह है कि वे अब अपने वाहनों को इस पार्किंग में खड़ा करें।