फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर बस अड्डा में लगे चार सीसीटीवी कैमरें

बिलासपुर बस अड्डा में लगे चार सीसीटीवी कैमरें

Sun, 12 Nov 2017 06:28 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर बस अड्डा में लगे चार सीसीटीवी कैमरें
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर नजर बनाए रखने के लिए बिलासपुर बस अड्डा में एचआरटीसी प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं। प्रबंधन ने सुरक्षा की दृष्टिगत बिलासपुर बस अड्डा चार कैमरे लगाए हैं। सीसीटीवी लगने से अब जहां महिलाएं और युवतियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलगी।
बिलासपुर बस अड्डा में रोजाना बाहरी राज्यों से बसों की आवाजाही होती है और यहां कई तरह के लोग और कारोबारी हैं। ऐसे में असामाजिक तत्वों के भी यहां पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और युवतियों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ जाता है। मगर अब सभी शरारती तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। एचआरटीसी प्रबंधन के मुताबिक घुमारवीं बस अड्डा में भी लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बिलासपुर और घुमारवीं बस अड्डा में महिलाओं, युवतियों और अन्यों के साथ शरारती तत्वों के तंग करने की शिकायतें एचआरटीसी प्रबंधन के पास आ रही थी। इसके अलावा रात के समय भी यहां पर लड़ाई-झगड़े होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे निगम प्रबंधन काफी परेशान था। इसको देखते हुए प्रबंधन ने बस अड्डा पर सीसीटीवी लगाने का फैसला लिया है। इसके तहत बिलासपुर बस अड्डा में चार सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुके है। बिलासपुर बस अड्डा के आसपास बसे दुकानदारों ने भी एचआरटीसी प्रबंधन के इस कार्य की सराहना की है। दुकानदारों का कहना है कि इससे असामाजिक तत्वों पर नजर रहेगी। एचआरटीसी बिलासपुरके आरएम पवन शर्मा का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बिलासपुर बस अड्डा में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। घुमारवीं में भी जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। इसका कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed