फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अंबेडकर वार्ड में बनी कृषि उपज मंडी बनी सफेद हाथी

अंबेडकर वार्ड में बनी कृषि उपज मंडी बनी सफेद हाथी

Sun, 29 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर वार्ड में बनी कृषि उपज मंडी बनी सफेद हाथी
बिलासपुर। घुमारवीं विस क्षेत्र के तहत अंबेडकर वार्ड में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से बनी कृषि उपज मंडी सफेद हाथी साबित हो रही है। शहर से बाहर होने के कारण यहां पर बीते दो सालों से किसी भी व्यापारी ने अपनी दुकान नहीं खोली है। इससे अब यह सब्जी मंडी लावारिस पशुओं और नशा करने वालों का अड्डा बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सब्जी मंडी भवन में किसी अन्य विभाग का कार्यालय खोल दिया जाए, ताकि भवन को खंडहर होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन


घुमारवीं नगर परिषद के अंबेडकर वार्ड में एक करोड़ 30 लाख से बने कृषि उपज मंडी के भवन का लोकार्पण तत्कालीन सीपीएस राजेश धर्माणी, डॉक्टर सुभाष चंद मनगलेट हिमाचल प्रदेश कृषि बोर्ड के अध्यक्ष और विवेक कुमार अध्यक्ष उपज मंडी समिति बिलासपुर ने किया था। इस दौरान मौके पर दुकानों की बोलियां भी लगीं। इसके बाद मंडी में बनी दुकानें स्थानीय व्यापारियों ने मासिक किराये पर ले ली थीं। चार हजार से लेकर दस हजार रुपये तक मासिक किराया निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


सब्जी मंडी की दस दुकानें उसी समय किराये पर चढ़ गई थीं। लेकिन, इसके बाद कुछ माह के लिए तो कार्य चला, लेकिन बाद में दुकानदारों ने यहां पर बैठना बंद कर दिया। इसका मुख्य कारण था कि स्थान ठीक न होना। दुकानदारों व स्थानीय लोगों का कहना था कि मंडी शरह से दूर है। इसके अलावा सबसे बड़ा कारण यह था कि यहां पर सुबह नौ बजे से पहले व शाम पांच बजे के बाद ही किसी बड़े वाहन की आवाजाही हो सकती है। क्योंकि एसडीएम कार्यालय नजदीक होने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहती है। इससे कोई भी व्यापारी यहां पर कार्य नहीं करना चाहता। ऐसे में यहां पर एक करोड़ 30 लाख से बनी कृषि उपज मंडी खंडहर बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मंडी बनी नशेड़ियों का अड्डा
पूर्व नगर परिषद की अध्यक्ष मीरा देवी और मिलखी राम ने बताया कि दो साल बीत जाने के बाद इस सब्जी मंडी भवन की दुकानों में एक भी किलो सब्जी नहीं पहुंची। आज करोड़ों रुपये से निर्मित सब्जी उपज मंडी का भवन लावारिस पशुओं, नशेड़ियों और आशिकों का अड्डा बनकर रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सब्जी मंडी भवन में किसी अन्य विभाग का कार्यालय खोल दिया जाए
ताकि इसका लाभ जनता को मिल सके।

फसल बेचने की की जाएगी व्यवस्था : राजेश धर्माणी
घुमारवीं से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी का कहना है कि पिछली भाजपा सरकार के समय सब्जी मंडी के लिए जहां पर जगह चयनित हुई है वह उपयुक्त नहीं है। लोग वहां पर जाना नहीं चाहते, क्योंकि वहां पर जाने का साधन उपयुक्त नहीं है। रोड निकालने का प्रपोजल आ गया है। किसानों को फसल बेचने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए भाजपा दोषी है।


सब्जी मंडी के उत्थान के लिए नहीं उठाए कारगर कदम : राजेंद्र गर्ग
घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग का कहना है कि कांग्रेस कार्यकाल में सब्जी मंडी के उत्थान के लिए कारगर कदम नहीं उठाए गए। भाजपा सरकार के बनते ही सब्जी मंडी को सुचारु रूप से चलाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed