फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तलाई में हृदय गति रुकने से साधू की मौत

तलाई में हृदय गति रुकने से साधू की मौत

Sun, 25 Jun 2017 11:44 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
तलाई में हृदय गति रुकने से साधू की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)।
बाबा बालक नाथ के दर्शनों को आए एक श्रद्धालु साधू की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। पुलिस में धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके साथियों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब लुधियाना निवासी लाली बुध नामक एक साधू अपने साथियों के साथ बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए आया था। शनिवार शाम को वह शाहतलाई पहुंचे। यहां सभी आराम करने के लिए बैैंच पर बैठे थे कि अचानक लाली बुध वहां पर बैठा-बैठा ही अचेत होकर नीचे गिर गया। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने जांच के बाद साधू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए बिलासपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उसके साथियों को सौंप दिया गया है। घुमारवीं डीएसपी राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उधर तलाई पुलिस ने लुधियाना से आए एक श्रद्धालु अमरिक सिंह पुत्र दिलबाग सिंह को बाबा की नगरी में शराब के नशे में धूत होकर हुड़दंग मचाने पर पुलिस एक्ट 114 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed