{"_id":"639628b8e486ca5e3d671ebc","slug":"7000-devotees-paid-obeisance-to-shri-nayanadevi-bilaspur-news-sml4305243166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 7000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 7000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
बिलासपुर। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को 7,000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका। प्रदेश और पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।
भारी ठंड में भी श्रद्धालु कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। रविवार की छुट्टी के चलते मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया और लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। सर्दी के कारण भी लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ और सभी ने शांतिपूर्वक माता के दर्शन किए। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया ताकि किसी को भी कोई समस्या न हो।
श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे समूहों में अंदर भेजा गया। सभी ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। हर रविवार को श्री नयनादेवी जी में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचते है। प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से श्रद्धालु यहां हाजिरी लगाने आते हैं।