फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   7 dams to be constructed from Bumm to Ghumarvin on Seer Khadd

3.61 करोड़ से घुमारवीं में सीर खड्ड पर बनेंगे सात छोटे-छोटे बांध

Mon, 25 Jul 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
7 dams to be constructed from Bumm to Ghumarvin on Seer Khadd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर खड्ड के जलस्तर को बढ़ाने और संग्रहित करने के उद्देश्य से जल शक्ति विभाग घुमारवीं ने कारगर कदम उठाया है। विभाग सीर खड्ड पर छोटे-छोटे बांध लगाएगा। बम्म से लेकर घुमारवीं तक सात छोटे-छोटे बांध बनाए जाएंगे। इन पर लगभग 3.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सीर खड्ड पर बनने वाले वर्षा जल संग्रहण का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलान्यास कर दिया है। इसके बाद विभाग ने इनके टेंडर भी कर दिए हैं। अब सीर खड्ड पर बनने वाले सात वर्षा जल संग्रहण का निर्माण शीघ्र हो जाएगा। इस क्षेत्र के लोग पेयजल के लिए सीर खड्ड पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में इन क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत उत्पन्न हो जाती है। इसका मुख्य कारण सीर खड्ड का गिरता हुआ जलस्तर है। इसके संरक्षण के लिए जल शक्ति विभाग ने बांध लगाने का कार्य शुरू किया है। इनका निर्माण होने से जल शक्ति विभाग की लगभग 12 पेयजल और सिंचाई योजनाओं लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उप मंडल के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खड्ड का पानी सतह से काफी नीचे बहता हुआ चला जाता है। जिसका कोई भी लाभ नहीं मिलता। इस भूजल के संरक्षण के लिए इस प्रकार के छोटे बांधो का निर्माण किया जा रहा है।
खड्ड के पानी के बहाव से रेता और बजरी बह कर चली जाती है और खड्ड का जलस्तर और नीचे जाता है। बांधों के निर्माण से रेत और बजरी रुकेगी। इससे पानी का जलस्तर बढ़ेगा। जल शक्ति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्म से लेकर घुमारवीं तक ऐसे सात बांध प्रस्तावित हैं।

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद वर्मा ने बताया कि बांधों के निर्माण से रेत और बजरी व्यर्थ में नहीं बहेगी। इससे खड्ड का जलस्तर बढ़ जाएगा। बम्म से लेकर सीर खड्ड पर सात वर्षा जल संग्रहण बनाए जाएंगे। इन पर लगभग 3.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीर खड्ड पर बनने वाले इन वर्षा जल संग्रहण का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घुमारवीं प्रवास के दौरान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed