फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   62 boxes of Indian and English liquor recovered from tempo

Bilaspur News: टेंपो से देसी और अंग्रेजी शराब की 62 पेटियां बरामद

Fri, 16 Aug 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
62 boxes of Indian and English liquor recovered from tempo
- आरोपी चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना पुलिस ने एक टेंपो से देसी और अंग्रेजी शराब की 62 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी टेंपो चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने 15 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कोठी नामक स्थान पर नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक टेंपो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक उसे भाग ले गया। पीछा करने पर उसे छत्त नामक जगह पर पकड़ लिया। टेंपो के पीछे लगे फट्टों को हटाकर देखा तो अंदर देसी शराब की 50 और अंग्रेजी शराब की 12 पेटियां पाईं गईं। चालक को शराब के दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह मौके पर कुछ भी पेश नहीं कर पाया। आरोपी की पहचान हंसराज निवासी गांव धड़वान डाकघर रति तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed