फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिलासपुर का लक्ष्मी डांस ग्रुप प्रथम

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिलासपुर का लक्ष्मी डांस ग्रुप प्रथम

Tue, 19 Mar 2019 10:44 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिलासपुर का लक्ष्मी डांस ग्रुप प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में कहलूर लोकोत्सव में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण समारोह का शुभारंभ मंगलवार को उपायुक्त विवेक भाटिया ने किया जिसमें जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में 15 सांस्कृतिक दलों व महिला मंडलों ने भाग लिया। इसमें बिलासुपर का लक्ष्मी डांस ग्रुप प्रथम, महिला जागृत सोसायटी कल्लर औहर का सांस्कृतिक दल द्वितीय और महिला मंडल छिबरी तीसरे स्थान पर रहा।
जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिला के लगभग 32 से भी अधिक सांस्कृतिक दलों, महिला मंडलों व लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कहलूर लोकोत्सव में 350 लोगों ने भाग लिया है। लोकोत्सव में स्थानीय कलाकारों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों का भरपूर मनोरंजन करने में सफल रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान जहां स्थानीय कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा वहीं लोक नृत्य के माध्यम से स्थानीय प्राचीन लोक संस्कृति को प्रदर्शित भी किया। उन्होंने बताया कि महिला मंडल नैना चलैली, साईं फरड़ेया, दुर्गा महिला मंडल, महिला मंडल कंजयोटा, संतोषी स्वयं सहायता समूह, समलाह हटवाड़, मंडी माणवा से नेहा एवं सहेलियां, महिला मंडल दौला ब्राह्मणा, कल्पना एंड पार्टी लखनपुर, वैष्णवी कोठीपुरा, गांव बकैण से कौशल्या देवी, महिला मंडल तलसरी, देवली से चिंता देवी, महिला मंडल भंजवाणी, जय संतोषी स्वयं सहायता समूह चांदपुर, विजेता महिला मंडल चांदपुर, शिवा महिला मंडल सायर डोबा, जालपा महिला मंडल भजवाणी, जयचंद चकली, पुष्पा देवी एवं सहेलियां, शैहर-चैहड़, क्रांति महिला मंडल चंगर पलासनी, नीलम कुमारी बध्यात, नीवा शर्मा मंडलोहू, महिला मंडल साईं ब्राह्मणा, महिला मंडल कनौण, दौला ब्राह्मणा से अनन्या, तरेड़घट से कौशल्या देवी द्वारा संस्कार गीत, लोक गीत, लोक नाट्य, समूह गान, एकल गान व लोक नृत्य आदि की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed