फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सरकार मना रही है साल का जश्न, बिलासपुर के हाथ अभी भी खाली

सरकार मना रही है साल का जश्न, बिलासपुर के हाथ अभी भी खाली

Thu, 27 Dec 2018 10:15 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
सरकार मना रही है साल का जश्न, बिलासपुर के हाथ अभी भी खाली
बिलासपुर। जहां राज्य सरकार एक ओर अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने का जश्न मना रही है। वहीं बिलासपुर में अभी तक एक साल में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया। सत्ता में आने से पहले और बाद में लोगों से किए गए वादों में अभी तक कुछ काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

साल में न कोलबांध पेयजल योजना का उद्घाटन हो पाया न ही हाईड्रो कॉलेज की कक्षाएं कांगड़ा से बिलासपुर लाई जा सकीं। जबकि इसी साल इंटीग्रेटिड डेवलपमेंट स्कीम के तहत भी पैसा बिलासपुर के लिए नहीं आ सका। कुल मिला कर देखा जाए तो सरकार का साल पूरा हो गया है लेकिन जिला के लिए अभी तक घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सत्ता में आने पर भाजपा ने पांच महीने में कोलबांध पेयजल योजना का उद्घाटन करने का दावा किया गया था। बीच में सीएम और जेपी नड्डा का कार्यक्रम भी भाजपा ने घोषित कर दिया है लेकिन साल पूरे होने के बाद भी इस योजना का उद्घाटन नहीं हो पाया। इस योजना से जिला के करीब एक लाख लोगों को पानी मिलना था। इसके अलावा बिलासपुर को झीलों का शहर बनाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने दावा किया था कि पहले साल में इसकी डीपीआर बना कर तैयार की जाएगी लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ। पर्यटन विभाग को इस प्रोजेक्ट को नकार भी चुका है।

इस वर्ष एम्स का प्रशासनिक ब्लॉक बना कर तैयार करने की बात कही गई थी लेकिन आज इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। बिलासपुर में हाईड्रो कॉलेज की कक्षाएं इसी साल से शुरू करने का दावा था लेकिन कक्षाएं इस वर्ष भी कांगड़ा में ही लग रही हैं। हालत ऐसी है कि बिलासपुर में फोरलेन निर्माण का कार्य भी रुका पड़ा है। सही मायनों में कहा जाए तो जिला में एक साल में अभी तक घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed