फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   विशेष भते को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग

विशेष भते को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग

Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
विशेष भते को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग
विशेष भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग
विज्ञापन

विद्युत परिषद पेंशनर घुमारवीं की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जबकि बैठक में चीफ इंजीनियर एचएस चंदेल, अरविंद शर्मा, टीआर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
बैठक में कार्यक्रम शुरू होने से पहले इंजीनियर ओमप्रकाश शर्मा के अकस्मात निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में सचिव केएल शर्मा, उपप्रधान सुखराम, सुरेश ठाकुर, सुरेश शर्मा, मदन लाल, दिला राम, रमेश चंद पजियाला ने पेंशनरों की मांगों पर चर्चा की और संघ की ओर से किए गए पेंशनर कार्यों से सभी को विस्तार से अवगत करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर बोर्ड प्रबंधन से राज्य कार्यकारिणी की जल्द बैठक बुलाने का आग्रह किया। संघ ने सरकार से 65-70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 5,10 और 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनर दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके पेंशनर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया जिसमें टीआर शर्मा, सीता राम शर्मा, लौंगु राम कालिया, रामकृष्ण नड्डा, नारायण दास, परसराम, रूपलाल, मैहर सिंह, जयराम को सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष ने बैठक में भाग लेने के लिए सभी पेंशनरों का आभार प्रकट किया। घुमारवीं विद्युत परिषद की मासिक बैठक जनवरी 2019 को होना निश्चित हुई है। बैठक में गुरदेव कौशल, सतपाल वर्मा, मलकीयत सिंह, शमशेर सिंह, चंदेल, दौलत राम, चंदेल, लखनपाल, नरदेव, अमरनाथ शर्मा, बंशी राम, दलीप सिंह, अजित वर्मा, मनोहर लाल भट्टी, सतीश चंदेल, कृष्ण लाल, दिलाराम, केडी चंदेल, दीनानाथ, ईमला देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed