फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गेहूं फसल के लिए संजीवनी बना ठंड में कोहरा

गेहूं फसल के लिए संजीवनी बना ठंड में कोहरा

Sun, 16 Dec 2018 11:00 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
गेहूं फसल के लिए संजीवनी बना ठंड में कोहरा
farmer shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में पड़ने वाला कोहरा व धूंध गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धूंध व कोहरे से गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है। बल्कि इससे गेहूं की फसल की पैदावार ज्यादा होने की उम्मीद है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जो बारिश हुई है उससे भी गेहूं की फसल की बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।
कृषि विभाग की मानें तो जिला के 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल की बिजाई गई है। हालांकि पहले यह 26 हजार हेक्टेयर होती थी, लेकिन अब एक हजार हेक्टेयर भूमि पर किसानों ने सब्जियां, दहलनी, तिलहनी सहित अन्य फसलों को रोपा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो अभी तक जिला में गेहूं की फसल को किसी भी तरह की बीमारी लगने की कोई भी सूची नहीं है। विभाग ने गेहूं को बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीमें भी गठित की हैं जो जगह-जगह जाकर यह निगरानी रखेगी की कहीं पर गेहूं की फसल को कोई बीमारी तो नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अगर कहीं से कुछ सूचना मिलती है तो बीमारी को वहीं पर रोककर आगे बढ़ने से रोका जा सके। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जनवरी व फरवरी माह में गेहूं की फसल को बीमारी लगने का खतरा बनता है। ऐसे में किसानों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

कृषि विभाग बिलासपुर के उपनिदेशक डॉ. डीएस पंत का कहना है कि कोहरे व धूंध से गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होता। कोहरा व धूंध से जमीन में नमी बरकरार रहती है, वहीं उन्होंने कहा कि फसलों को रोगों से बचाने के लिए विभाग की टीमें लगातार फिल्ड का दौरा कर रही हैं। अभी तक कहीं से भी गेहूं की फसल को बीमारी लगने की सूचना नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed