{"_id":"5b882bc042c7924656043b42","slug":"61535650752-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी सभा में करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी सभा में करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। दी करलोटी कृषि सेवा सहकारी सभा पपलाह में करोड़ों के गोलमाल की आशंका के चलते निवेशकों में दहशत है। ऑडिट के दौरान बिलों सहित कई फर्जी रसीदें सामने आ रही हैं। अभी तक 2017 तक का ऑडिट ही पूरा हो पाया है।
सभा के खाताधारकों ने अपनी जिंदगी की सारी पूंजी सभा में जमा करवा रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी 50-50 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा है। सभा के सचिव की मृत्यु के बाद आडिट करवाया जा रहा है। आरोप है कि सभा के सचिव ने खाताधारकों के पैसों का गबन किया है। सचिव ने बाहरी राज्यों में भी करोड़ों की संपत्ति बना रखी है। जबकि लोगों को जरूरत पड़ने पर कोई पैसा नहीं मिल रहा है। लोग अपने पैसे को वापस लेने के लिए परेशान हैं।
सचिव की मृत्यु होने के बाद सभा की कार्यकारिणी ने ऑडिट करवाने का फैसला लिया था। सेवानिवृत्त अंकेक्षक अधिकारी देवराज डोगरा ने बताया कि सभा का ऑडिट किया जा रहा है। 2017 तक का ऑडिट कर लिया गया है। कुछ रशीदें मेल नहीं खा रही हैं।
विज्ञापन
वहीं जिला सहायक पंजीयक अधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि सभा की कार्यकारिणी सचिव की संपत्ति को अटैच करने के सिलसिले में उनसे मिलने आई थी। अभी तक सभा का ऑडिट चला हुआ है। कितनी अनियमितताएं हैं यह ऑडिट पूरा होने के बाद ही बताया जा सकता है।