{"_id":"5afc52434f1c1b1a5e8b4fad","slug":"61526485571-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कमेटी को मिली कहलूर हंडूर मेला करवाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई कमेटी को मिली कहलूर हंडूर मेला करवाने की अनुमति
Updated Wed, 16 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
mela
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)।
यहां होने वाले कहलूर हंडूर मेले का आयोजन इस बार नई कमेटी करेगी। इस बाबत बुधवार को नई मेला कमेटी को एसडीएम नालागढ़ से अनुमति मिल गई है। जिस मैदान पर स्वारघाट का कहलूर हंडूर मेला होगा उसका करीब 80 फीसदी हिस्सा नालागढ़ उपमंडल में आता है। इसके लिए नई मेला कमेटी ने एसडीएम नालागढ़ को स्वारघाट के बल्लियां मैदान में 21 से 25 मई तक मेले के आयोजन के लिए आवेदन किया था। बुधवार को कमेटी को एसडीएम नालागढ़ की तरफ से मेला आयोजित करने के लिए अनुमति पत्र मिल गया है।
कहलूर हंडूर मेला कमेटी स्वारघाट के अध्यक्ष सुभाष गर्ग और सचिव कृष्ण लाल चंदेल ने बताया कि उनकी कमेटी को बल्लियां मैदान में पांच दिवसीय मेले के आयोजन की एसडीएम नालागढ़ से अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहलूर और हंडूर की जनता से मेले में बढ़चढ़ कर सहयोग देने का आग्रह किया है। सभी से मेले को सफल बनाने के लिए सुझाव भी मांगे हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गर्ग ने बताया कि वीरवार से कमेटी अपना कार्य शुरू कर देगी। मेले के सफल आयोजन के लिए उप-समितियां भी बना दी गई हैं। ये वीरवार से अपना-अपना कार्य शुरू कर देंगी।
विज्ञापन