फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तत्काल न्याय के लिए राज्य महिला आयोग प्रयासरत : डेजी

तत्काल न्याय के लिए राज्य महिला आयोग प्रयासरत : डेजी

Sat, 21 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
तत्काल न्याय के लिए राज्य महिला आयोग प्रयासरत : डेजी
बिलासपुर। पीड़ित, व्यथित और प्रताड़ित महिलाओं को तत्काल न्याय मिले इसके लिए राज्य महिला आयोग प्रयासरत है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से नम्होल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रताड़ित महिला को न्याय दिलाने में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता व महिला मंडल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कोई भी पीड़ित महिला जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या महिला मंडल के संपर्क में आती है तो हेल्पलाइन के माध्यम से तत्काल उसका प्रकरण राज्य महिला आयोग तक पहुंचे इसके लिए उन्हें प्रयास करने होते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में चयनित स्वयंसेवी संस्थाओं को पंजीकृत किया जाएगा जो प्रताड़ित महिला तक स्वयं पहुंच कर घरेलू हिंसा या अन्य प्रकरण को राज्य महिला आयोग तक पहुंचाने में सहयोग करेंगी। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार या आपराधिक घटना की सूचना देने व रक्षा के लिए प्रत्येक महिला के पास प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए गए शक्ति ऐप का होना अति आवश्यक है, ताकि समय पड़ने पर तत्काल महिला को सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महिलाओं के कल्याणार्थ सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व बाल विकास अधिकारी नीलम टाडू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मंडलों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed