फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आईटीबीपी ने शहीदों को किया याद

आईटीबीपी ने शहीदों को किया याद

Tue, 24 Oct 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी ने शहीदों को किया याद
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोह में सोमवार को आईटीबीपी ने शहीदों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरेश चौहान ने की। शहीदों के परिजनों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


आईटीबीपी कुल्लू से आए इंस्पेक्टर किशोरी लाल, सहायक इंस्पेक्टर इंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल अनिल भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम शहीद सीता राम व शहीद गरजा राम की प्रतिमाओं पर प्रधानाचार्य सुरेश चौहान, किशोरी लाल, इंद्र सिंह, अनिल कुमार, चमन महाजन, सुखदेव जंवाल, कामराज सेठी, अनिल शर्मा, शुभम व अन्य ने माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद सीता राम की पत्नी ब्रह्मी देवी और शहीद गरजा राम की पत्नी सुनीता देवी को आईटीबीपी की तरफ से प्रवक्ता पुष्पा देवी मीणा और चेतना बसु ने शाल भेंट की। इस अवसर पर शहीद सीता राम की माता सुनेहरु देवी, पुत्री सपना कुमारी व पुत्र विपिन कुमार, अजय कुमार, भाई बुद्धि सिंह, विशन दास, शहीद गरजा राम के परिवार से बहने वीणा देवी व कांता देवी, भाई रणजीत सिंह और ग्राम पंचायत सदस्य ब्रह्मा नंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed