फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   60 thousand devotees visited the second Shravan Ashtami fair at Shri Nainadevi ji

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में दूसरे श्रावण अष्टमी मेले में 60 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sat, 26 Jul 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
60 thousand devotees visited the second Shravan Ashtami fair at Shri Nainadevi ji
श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
22 घंटे खुले रखे जा रहे मंदिर के कपाट, दिन भर श्रद्धालुओं से भरा रहा परिसर
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के आराम के लिए पहली बार लगाया गया जर्मन हैंगर





संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में दूसरे श्रावण अष्टमी मेले में करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 22 घंटे खुले रखे जा रहे हैं।

शुक्रवार रात को 12 से 2 बजे तक मंदिर के कपाट चार पहर की आरती के लिए बंद रखे गए थे। 2:00 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु कतारों में दर्शन के लिए खड़े हो गए। शनिवार सुबह तक मंदिर परिसर पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भर गया। इसके बाद पूरा दिन यही स्थिति रही। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक होने वाली आरती के दौरान श्रद्धालुओं की कतार बाजार तक जा पहुंची। उधर, मंदिर न्यास ने इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर के पास स्थित खेल स्टेडियम में श्रद्धालुओं के लिए बड़े आकार का जर्मन हैंगर लगाया गया है, जिसमें श्रद्धालु बारिश या रात के समय आराम कर सकते हैं। न्यास की ओर से यह सुविधा पहली बार दी गई है। इसके अलावा बस अड्डा के पास एक बड़ा अराइवल हाल भी स्थापित किया। इन दोनों में पंखे लगाए गए हैं और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। जर्मन हैंगर में सैकड़ो श्रद्धालु एक साथ आराम कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर न्यास ने इस बार ठहरने की व्यापक व्यवस्था की है
विज्ञापन


उधर, मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल ने बताया की श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं। खाने-पीने की व्यवस्था पंजाब की समाज सेवी संस्थाएं कर रही हैं। मंदिर के आसपास लगभग 42 लंगर लगाए गए हैं, जहां पर सुबह का नाश्ता दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन की व्यवस्था रहती है। श्रद्धालुओं की हर तरह की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।

श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed