फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   60 percent schools avoid change school timings in Bilaspur district

जिला में 60 फीसदी स्कूलों ने नहीं बदली अपनी समयसारणी

Sun, 08 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
60 percent schools avoid change school timings in Bilaspur district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला में लगभग 60 फीसदी स्कूल पुरानी समयसारणी के अनुसार ही खुलेंगे। इन स्कूलों ने अपनी समयसारणी में कोई बदलाव नहीं किया है। अधिकांश स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) ने पुरानी समयसारणी पर ही सहमति जताई है। हालांकि, जिले के 40 फीसदी स्कूलों के खुलने व बंद होने की समयसारणी में बदलाव किया गया है।
बता दें कि गर्मी के कारण शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को समय सारणी में बदलाव करने के विकल्प दिए गए हैं। समयसारणी में बदलाव का निर्णय स्कूल प्रधानाचार्यों पर छोड़ दिया गया है। स्कूल में आने वाले बच्चों की गर्मी को लेकर स्थिति पर स्कूल प्रबंधन समिति से बैठक कर निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में स्कूल प्रधानाचार्यों ने इस मामले स्कूल प्रबंधन समितियों से चर्चा की। समितियों ने तर्क दिया कि अगर सुबह सात या साढ़े सात बजे विद्यार्थी स्कूल पहुंचते हैं तो बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। काफी संख्या में विद्यार्थी चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर स्कूलों में पहुंचते है। ऐसे में वह समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं फिर छुट्टी के समय भी बच्चों को कड़ी धूप में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए अधिकांश स्कूल प्रबंधन समितियों ने पुरानी समयसारणी पर ही सहमति जताई। जिले के करीब 60 फीसदी स्कूल पुरानी समयसारणी के अनुसार ही खुलेंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज भी दी है।

उच्च शिक्षा निदेशक राजकुमार ने कहा कि जिले में 60 फीसदी स्कूल ऐसे हैं जो पुरानी समयसारणी पर ही खुलेंगे। 40 फीसदी स्कूलों ने समयसारणी में बदलाव कर लिया है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करके शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed