फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   5.89 grams of heroin seized in two cases; youth arrested on the Mandi-Bharari four-lane highway.

Bilaspur News: दो मामलों में 5.89 ग्राम हेरोइन बरामद, मंडी भराड़ी फोरलेन पर युवक गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
5.89 grams of heroin seized in two cases; youth arrested on the Mandi-Bharari four-lane highway.
बिलासपुर में विशेष अभियान के तहत घर में तलाशी लेती पुलिस। स्रोत: पुलिस विभाग
कंदरौर में घर की तलाशी के दौरान चिट्टा, सिरिंज और अन्य सामान बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कुल 5.89 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर कार्रवाई की है। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने मंडी भराड़ी के समीप फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और अपनी लोअर की जेब से एक वस्तु निकालकर सड़क किनारे डंगे की ओर फेंक कर वापस मुड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पुलिस की ओर से फेंकी गई वस्तु की जांच करने पर उसमें से 4.20 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान अंकुश कुमार (36) निवासी गांव डुहक, डाकघर सुन्हाणी के रूप में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर की टीम कंदरौर क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान कंदरौर में एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे से एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफे में रखा भूरे रंग का ठोस पदार्थ बरामद हुआ, जो जांच और वजन करने पर 1.69 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस को तलाशी के दौरान बैड के नीचे से तीन सिरिंज, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें, 40 रुपये के जले हुए करेंसी नोट और इस्तेमाल किए गए 49 फॉयल पेपर भी बरामद हुए। आरोपी की पहचान सुरजीत कुमार उर्फ कालू पुत्र निवासी कंदरौर के रूप में हुई है। पुलिस थाना सदर की ओर से मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed