{"_id":"674316ed7903c9445d00afe8","slug":"555th-prakash-parv-of-guru-nanak-dev-ji-celebrated-with-pomp-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-127066-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व
Sun, 24 Nov 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में गुरु नानक देव जी के 555वां प्रकाश पर्व पर गुरुवाणी सुनते श्रद्धालु । संवाद
-केशगढ़ साहिब की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के प्राचीन गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में रविवार को सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 555 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।
गुरुद्वारा कलगीधर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्यक्रम केशगढ़ साहिब की अगुवाई में मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवाणी पाठ, प्रवचन, धार्मिक शब्द, कीर्तन दरबार सजाया गया। बता दें के 22 नवंबर को श्री अखंड साहिब पाठ का शुभारंभ हुआ जबकि रविवार 24 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब भोग कार्यक्रम हुआ। सुबह 9 बजे से 1 बजे तक शबद कीर्तन और गुरुवाणी प्रवचन किए गए जबकि एक बजे से अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं तख्त श्री केशगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी सुलतान सिंह, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने प्रवचनों की अमृत वर्षा की।
सरदार मलकीत सिंह और संदीप सिंह कलोता प्रबंधक तख्त श्री केशगढ़ साहिब जी की अगुवाई में हजूरी रागी और ढाडी जत्थे ने गुरबाणी और कीर्तन किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने बैंड प्रस्तुति दी और आतिशबाजी की। वहीं नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हारकुकार गुरु हरगोविंद साहिब संगत मजारी द्वारा डियारा सेक्टर में प्राचीन गुरुद्वारा के समीप संगतों को चाय मिष्ठान का विशेष लंगर लगाया गया था। कार्यक्रम में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने भी शिरकत की और आशीर्वाद प्राप्त किया।