{"_id":"5c9e57fdbdec2214374a7d6d","slug":"51553881085-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो प्रतियोगिता का खिताब बिलासपुर के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो प्रतियोगिता का खिताब बिलासपुर के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता का खिताब बिलासपुर के नाम
बिलासपुर। आईटीआई बिलासपुर में शुक्रवार से छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। इस प्रतियोगिता में जिले भर से सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई की छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईटीआई बरठीं के प्राचार्य कुलदीप चड्ढा ने किया। उन्होंने इस मौके पर मार्चपास्ट की सलामी भी ली। वहीं खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की अपील की है।
इस मौके पर छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें पहला मैच आईटीआई स्वारघाट और आईटीआई भराड़ी के मध्य खेला गया जिसमें स्वारघाट की टीम ने बरठीं की टीम को 17-11 से हराया।
वहीं सेमीफाइनल मैच आईटीआई बिलासपुर और संतोषी आईटीआई घुमारवीं के बीच खेला गया जिसमें बिलासपुर की टीम ने संतोषी आईटीआई को 18-16 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में आईटीआई स्वारघाट का मुकाबला आईटीआई बरठीं के साथ हुआ जिसमें स्वारघाट की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला आईटीआई बिलासपुर और आईटीआई स्वारघाट में मध्य खेला गया जिसमें बिलासपुर की टीम ने स्वारघाट को एक प्वाइंट से हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
इनसेट....
आईटीआई में दीक्षांत समारोह का आयोजन
बिलासपुर। आईटीआई बिलासपुर में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर से सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई से पास आउट छात्र-छात्राओं को उनके प्रमाण पत्र बांटे गए। आईटीआई बिलासपुर के प्राचार्य अजेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में करीब 300 छात्र-छात्रों को मुख्य अतिथि प्राचार्य आईटीआई बरठीं कुलदीप चंद चड्ढा ने प्रमाण पत्र दिए।