{"_id":"5c659a1fbdec22116d2d8851","slug":"51550162463-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में कृत्रिम झील के लिए नहीं कोई बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में कृत्रिम झील के लिए नहीं कोई बजट
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर व सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बिलासपुर में लोगों से कृत्रिम झील बनाने के वायदे हर भाषण में किए हैं। अब प्रदेश सरकार ने उन्हें झटका दे दिया है। श्री नयना देवी विधायक रामलाल ठाकुर द्वारा पूछे गए एक प्रश्न में सरकार ने जवाब दिया है कि इस तरह की कोई भी योजना नहीं है, न ही इसके लिए सरकार व विभाग की ओर से किसी तरह के बजट का प्रावधान किया गया है। जिससे एक बात साफ हो गई है कि बिलासपुर में कृत्रिम झील बनाने को लेकर कोई भी योजना अभी तक तैयार नहीं है। ऐसे में जनप्रतिनिधि लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बिलासपुर में कृत्रिम झीलों को लेकर नेता लगातार बयानबाजी करते आ रहे हैं। बिलासपुर को कृत्रिम झीलों का शहर बनाया जाएगा लेकिन जब सरकार से विधानसभा सत्र में इस बाबत प्रश्न पूछा गया तो जवाब आया कि अभी तक विभाग की ओर से कोई भी बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। ऐसे में जनप्रतिनिधि कैसे यह कह कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि सरकार इस पर विचार कर रही है। अभी हाल ही में तीन माह पहले जब यहां पर बीबीएमबी के साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी दौरा करने आए थे तो उस समय भी अधिकारियों ने कहा था कि यहां पर कृत्रिम झील बनाने की अभी तक कोई भी योजना नहीं है। अब सरकार ने भी यह साफ कर दिया है कि फिलहाल अभी तक ऐसी कोई भी योजना नहीं है कि यहां पर कृत्रिम झील बनाई जाए।
गौरतलब है कि ठाकुर रामलाल ने मुख्यमंत्री से बिलासपुर में कृत्रिम झील के निर्माण के लिए कितनी धनराशि स्वीकृत हुई थी, निर्माण कार्य किस विभाग को सौंपा गया था, इसके लिए निर्माण की स्थिति क्या है, को लेकर प्रश्न पूछा था। जिस पर सरकार की ओर से जवाब मिला कि अभी तक कोई भी धन राशि स्वीकृत नहीं की गई है।