{"_id":"5c17e218bdec2256c73ec579","slug":"51545069080-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर कर रही कार्य : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर कर रही कार्य : राणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घुमारवीं इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधायक राजेंद्र गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इकाई अध्यक्ष तरुण व साथियों ने मुख्यातिथि राजेंद्र गर्ग को शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इकाई अध्यक्ष तरुण ने मुख्यातिथि व उनके साथ आए लोगों का स्वागत किया। इसके बाद प्रांत सह सचिव राहुल राणा ने कहा कि हमारे आदर्श स्वामी विवेकानंद हैं जिनके आदर्शों पर विद्यार्थी परिषद कार्य कर रही है। कहा कि परिषद बिना किसी राजनीतिक दल के सहयोग बिना समाज में कार्य कर रहा है। प्रतिभा सम्मान भी इसी कड़ी का एक भाग है।
विधायक राजेंद्र गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है। 1949 में संगठन की नींव रखी गई और आज सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है, जो गर्व की बात है। कहा कि छात्र कल का ही नहीं आज का नागरिक है और देश और प्रदेश के भविष्य को आज एक सशक्त नागरिक की आवश्यकता है। 1990 के आसपास आतंकवाद के समय भी परिषद ने देश के लिए सराहनीय कार्य किया था लेकिन आज का छात्र नशे के प्रभाव में आ चुका है जिससे देश का भविष्य अंधकार और गर्त में जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान विशाल, प्रिया, रजत, निखलेश, कृष, आस्था, अभिषेक और सुमेश को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्या वसुंधरा राजन, जिला परिषद सदस्य, पुरुषोत्तम, जिला संगठन मंत्री तिलक ठाकुर, प्रांत उपाध्यक्ष संतोष गर्ग, सुरेश, पूर्व जिला प्रमुख रवि राणा, पूर्व छात्र संघ सचिव व इकाई अध्यक्ष अजय, पूर्व सचिव राहुल सहगल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनूप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।