फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर के निजी अस्पतालों की आयुष्मान योजना में नहीं रुचि

बिलासपुर के निजी अस्पतालों की आयुष्मान योजना में नहीं रुचि

Fri, 30 Nov 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के निजी अस्पतालों की आयुष्मान योजना में नहीं रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। भारत सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत में बिलासपुर के निजी अस्पतालों की कोई दिलचस्पी नहीं है। आयुष्मान योजना को शुरू किए हुए काफी समय हो चुका है लेकिन जिला के एक भी निजी अस्पताल ने इस योजना के तहत अपना पंजीकरण नहीं करवाया है। इसके चलते मरीजों को आधुनिक तौर से इलाज करवाने के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक जिला में एक दर्जन के करीब निजी अस्पताल हैं वहीं हैरान करने की बात यह भी है कि एक भी अस्पताल ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है जिसके चलते यह योजना बिलासपुर जिला में सिरे नहीं चढ़ रही है। सूत्रों की मानें तो निजी अस्पताल प्रबंधकों को इस योजना के तहत सरकारी रेट सही नहीं बैठ रहे हैं। उनका कहना है कि वह इतने रेट में मरीजों का इलाज नहीं कर सकते हैं जिसके चलते वह इस योजना से जुड़ना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत देश के 10.74 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये तक की नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलेगी लेकिन बिलासपुर सहित प्रदेशभर में निजी अस्पतालों का पंजीकरण कम होने के चलते इस योजना में मरीजों को कम लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में बिलासपुर के एक भी निजी अस्पताल ने पंजीकरण नहीं करवाया है। आयुष्मान योजना में 5 लाख रुपये का नि:शुल्क इलाज करने की सुविधा है।
डॉ. परविंद्र सिंह, एमएच बिलासपुर
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed