{"_id":"5b895b4c42c792463724fbb1","slug":"51535728460-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को जिला में डेंगू के 22 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को जिला में डेंगू के 22 नए मामले
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिले में पूरी तरह से बेकाबू हो चुके डेंगू के डंक से ग्रस्त लोगों का अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी डेंगू के 22 नए मामले सामने आए हैं। जिले में डेंगू से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़कर 796 हो चुकी हैं। इस समय 142 रोगियों का इलाज चल रहा हैं। इनमें से 15 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू के 22 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से 4 मामले बिलासपुर शहर से, 14 मामले मार्कंडेय से, एक मामला घुमारवीं से, एक मामला सोलन से और 2 मामले जिला मंडी से दर्ज किए गए। डेंगू से पीड़ित 142 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 15 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा। डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड- 4, 5 और 7 में 21 घरों के अंदर कीटनाशक स्प्रे किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्ड-1से 10 तक में जाकर 146 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।