फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्वारघाट-पिंजौर हाईवे चार घंटे रहा बंद

स्वारघाट-पिंजौर हाईवे चार घंटे रहा बंद

Wed, 29 Aug 2018 08:08 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट-पिंजौर हाईवे चार घंटे रहा बंद

विज्ञापन
स्वारघाट-पिंजौर हाईवे चार घंटे रहा बंद
ऊंटपुर में हाईवे पर पहाड़ी से गिरा मलबा और चट्टानें, लोग परेशान
वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और कर्मचारियों ने झेली दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट-पिंजौर नेशनल हाईवे-105 पर स्वारघाट में भूस्खलन के कारण भारी भरकम चट्टानों के आने से हाईवे करीब चार घंटे बंद रहा। स्वारघाट के साथ लगते स्थान ऊंटपुर में हाईवे पर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें आ गिरीं, जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं जाम के कारण आम लोगों के साथ वाहन चालकों और सैलानियों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह तड़के स्वारघाट क्षेत्र में हुई भारी बारिश की वजह से स्वारघाट-पिंजौर नेशनल हाईवे पर स्वारघाट-नालागढ़ सड़क पर स्वारघाट से 5 किमी दूर ऊंटपुर स्थान में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और भारी भरकम चट्टानें सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन

यातायात बाधित होने से स्वारघाट से नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला, परवाणू व पिंजौर जाने वाले लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी है। स्वारघाट-पिंजौर नेशनल हाईवे पर यातायात ठप हो जाने से स्कूल, कॉलेज और आईटीआई जाने वाले बच्चों व नौकरीपेशा कर्मचारियों को बहुत परेशान होना पड़ा है। सड़क बंद होने से दोनों तरफ को वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई थीं। सरकारी बसों को स्वारघाट से वाया बघेरी व भरतगढ़ पंजाब से लंबी दूरी तय करके नालागढ़ और पिंजौर के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9 बजे सूचना मिलने पर पुलिस चौकी जोघों के प्रभारी एएसआई मदन लाल अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात हैं। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग नालागढ़ उपमंडल की तरफ से जेसीबी व लेबर सहित मौके पर यातायात बहाल करने के लिए जुटे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग उपमंडल नालागढ़ के कनिष्ठ अभियंता श्याम लाल ने बताया कि 10 बजे तक उक्त नेशनल हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है।
---------------------
....विक्रम ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed