{"_id":"5b4cb19f4f1c1b46748b5247","slug":"51531752863-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के चार और मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के चार और मामले सामने आए
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
consult doctor
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में डेंगू के चार और नए मामले सामने आए हैं। अभी शहर में 15 डेंगू के रोगियों का उपचार चल रहा है। अभी तक बिलासपुर में डेंगू के रोगियों की संख्या 147 हो गई। वहीं सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 202 घरों का निरीक्षण किया।
इस मौके पर विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्डों में जाकर 202 घरों का निरीक्षण किया और 93 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
एमओएच डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। सोमवार को चार नए मामले डेंगू के सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग डेंगू को लेकर पूरी तरह से सतर्क है।
....