फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी हमीद खान को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी हमीद खान को किया सम्मानित

Sun, 18 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी हमीद खान को किया सम्मानित
बिलासपुर। हिंदू नववर्ष पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संयोजक किस्मत कुमार ने अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी हमीद खान को सम्मानित किया।
विज्ञापन

भारतीय नववर्ष कलियुगाब्द 5120 एवं विक्रमी संवत 2075 कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने की। रोड़ा सेक्टर बिलासपुर के स्थायी निवासी अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी हमीद खान काम्नवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, साउथ एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट गोलकीपर का खिताब प्राप्त कर चुके हैं। नेशनल गेम्स फेडरेशन कप, सीनियर नेशनल, जूनियर नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में विभिन्न गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया हैंडबाल पुलिस गेम में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी हमीद खान इंग्लैंड, बांग्लादेश, ईरान, कोचीन, हांगकांग में खेल चुके हैं। वर्तमान में हमीद खान चंडीगढ़ में बतौर पुलिस उप अधीक्षक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed