फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेंशनरों को दिया जाए 500 रूपये मासिक भता

पेंशनरों को दिया जाए 500 रूपये मासिक भता

Wed, 07 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों को दिया जाए 500 रूपये मासिक भता
money
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर की जिला सदर खंड और शहरी इकाई की संयुक्त मासिक बैठक बुधवार को डियारा सेक्टर के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित की गई। अध्यक्षता सदर खंड के प्रधान दौलत राम चौहान ने की। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके नड्डा और जिला पेंशनर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. उपेंद्र गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला पेंशनर एसोसिएशन के महासचिव के छोटे भाई देवेंद्र गौतम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर मुख्यत: हिमाचल प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि राज्य कार्यकारिणी की ओर से प्रदेश सरकार को जो मांग पत्र दिया गया है, उसी के अनुरूप पेंशनरों की सभी मांगों को बजट अधिवेशन में स्वीकृति प्रदान करे। पेंशनरों की 65, 70 और 75 वर्ष आयु पूर्ण करने पर 5,10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि होनी चाहिए। इसके साथ ही पांच सौ रुपये प्रति माह चिकित्सा भत्ता देने की मांग की गई। बैठक में अन्य पेंशनरों के अतिरिक्त प्यारे लाल कौशल, रामलाल चंदेल, कृष्ण सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed