फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खो-खो में बरठीं आईटीआई बनी विजेता

खो-खो में बरठीं आईटीआई बनी विजेता

Tue, 27 Feb 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खो-खो में बरठीं आईटीआई बनी विजेता
बिलासपुर। 13वीं जिला स्तरीय सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की (छात्रा) खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य केसी चड्ढा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी ली। वहीं खेलों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न आईटीआई की 90 प्रशिक्षु छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इस अवसर पर जिला उद्योग संघ के प्रधान प्रेम डोगरा व महासचिव दीप चंद, हिमाचल क्रीड़ा संघ के प्रदेश सचिव पीएन आजाद, नोपाल गुप्ता, मस्तराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई बरठीं विजेता बना। जबकि, राजकीय आईटीआई बिलासपुर उपविजेता बना। सेमीफाइनल में आईटीआई बरठीं ने आईटीआई भराड़ी को 6-2 व राजकीय आईटीआई बिलासपुर ने शिव हरी चड्ढा आईटीआई को 8-3 अंकों के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्चपास्ट में आईटीआई बरठीं प्रथम, आईटीआई भराड़ी द्वितीय व आईटीआई बिलासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बुशू में 48 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीआई भराड़ी की रीना ने स्वर्ण, शिव हरी चड्ढा हारकुकार की सोभना देवी ने रजत और आईटीआई बरठीं की प्रियंका ने कांस्य पदक जीता। 52 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीआई बिलासपुर की मधुबाला ने स्वर्ण, आईटीआई बरठीं की मनीषा ने रजत व शिव हरी चड्ढा आईटीआई हारकुकार की शगुन चंदेल ने कांस्य पदक जीता।

56 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीआई भराड़ी की अंजना ने स्वर्ण, आईटीआई बिलासपुर की किरण ने रजत व शिव हरी चड्ढा आईटीआई हारकुकार की दीक्षा ने कांस्य पदक जीता। 60 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय आईटीआई बिलासपुर की पूजा ने स्वर्ण, राजकीय आईटीआई बरठीं की वंदना ने रजत पदक जीता। 65 किलोग्राम से कम भार वर्ग में राजकीय आईटीआई बिलासपुर की सपना कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। 75 किलो से कम भार वर्ग में आईटीआई बिलासपुर की दीक्षा ने स्वर्ण, आईटीआई भराड़ी की दीक्षा राय ने रजत और राजकीय आईटीआई बरठीं की कल्पना व शिव हरी चड्ढा आईटीआई हारकुकार की शिवानी चंदेल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed