{"_id":"5a33bc084f1c1b686a8b9d15","slug":"51513339912-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 प्रशिक्षुओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 प्रशिक्षुओं ने किया रक्तदान
Updated Fri, 15 Dec 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
जुखाला में रक्तदान शिविर आयोजित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला के प्रशिक्षुओं और स्टाफ ने रक्तदान में भाग लिया।
प्रधानाचार्य डाईट अशोक कैंथ ने बताया कि शिविर में 110 प्रशिक्षओं ने रक्तदान के लिए नाम लिखवाए, लेकिन 55 प्रशिक्षुओं का ही रक्त योग्य पाया गया। प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षुओं से कहा कि रक्तदान से किसी मरीज की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर करना हो पुण्य काम, देरी न करिये कीजिए रक्तदान। शिविर में डॉ. गुरप्रीत कौर मेडिकल ऑफिसर, भावना ठाकुर, श्याम, मनोज, कमल किशोर, राम बहादुर और पुरुषोतम सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन