फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारह दिवसीय चंडी पूजन व दंगल संपन्न

बारह दिवसीय चंडी पूजन व दंगल संपन्न

Wed, 13 Dec 2017 09:44 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
बारह दिवसीय चंडी पूजन व दंगल संपन्न
- फोटो : amarujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
भड़ोली कलां पंचायत के शिव मंदिर में आयोजित 12 दिनों तक चला दंगल और चंडी पूजन मंगलवार के दिन विधिवत रूप से संपन्न हो गया। बारह दिनों तक प्रतिदिन चंडी पाठ और दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हर रोज पहलवानों ने करतब दिखाए।

अंतिम दिन बारिश के बीच आयोजित दंगल बहुत ही रोमांचक हुआ। दंगल का फाइनल मुकाबला महेश और बंटी के बीच हुआ। इसमें काफी देर तक चले मुकाबले में कोई निर्णय न निकल पाने पर दोनों को बराबरी पर हटाया गया। इससे पहले दंगल के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन

वहीं छोटे पहलवानों ने भी लोगों को भरपूर मनोरंजन किया।
दंगल के विजेता और उपविजेता पहलवानों को श्रीश्री 1008 काला बाबा कल्याण दास जी महाराज के शिष्य श्रीश्री 1008 जमना ब्रह्मचारी ने नकद इनाम वितरित किए। इससे पहले अंतिम दिन सुबह चंडी पूजा कर कुटला, गुरनाड़ी, चेलियां गांव की परिक्रमा की। इसमें भगवान के छह वरण साथ चलेे। हर रोज चंडी माता का एक वरण व पीर बाबा के पांच वरण शोभायात्रा में साथ चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीश्री 1008 जमना ब्रह्मचारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों ने भाई चारे की भावना विकसित होती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने पर क्षेत्र वासियों के आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग पर भविष्य में भी ऐसे आयोजन आयोजित किए जाएंगे। इससे धार्मिक भावना भी विकसित होती है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान कै. ज्ञान चंद धीमान, सचिव राकेश कुमार, पूर्व प्रधान प्यार चंद, रामदास धीमान, मन्नू, राज कुमार, विकास, भोलू इत्यादि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed