{"_id":"59f4c5e14f1c1b78548b9995","slug":"51509213665-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दिया मतदाताओं को मतदान करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दिया मतदाताओं को मतदान करने का संदेश
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी व्यवस्था है। इसकी बुनियाद स्वच्छ, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान से मजबूत होती है। यह उद्गार उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि इस संदेश को संप्रेशित करने के लिए जिला के पांच शिक्षा खंडों के 50 से भी अधिक स्कूलों के बच्चों ने स्वीप कार्यक्रम के तहत पोस्टर बनाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। बच्चों द्वारा निर्मित पोस्टर उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में प्रदर्शित किए जाएंगे और इनका मूल्यांकन करके प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों को उपायुक्त कार्यालय प्रांगण और श्रेष्ठ पोस्टरों को जिला के मुख्य स्थलों पर लोगों को मतदान का संदेश देने के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने स्कूली बच्चों की लोकतंत्र को मजबूत करने की सराहना करते हुए बताया कि भविष्य के भारत की नई पौध का लोकतंत्र के प्रति सम्मान व आस्था वास्तव में ही अनुकरणीय है।