{"_id":"6aea15ce0e5a5005800074b8","slug":"50-grams-of-chitta-synthetic-drug-seized-from-a-pickup-vehicle-on-the-four-lane-highway-driver-arrested-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171245-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर पिकअप से 50 ग्राम चिट्टा बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर पिकअप से 50 ग्राम चिट्टा बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
एसडीटी ने ढलियार में नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
मंडी का रहने वाला है आराेपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फोरलेन पर ढलियार के पास एक पिकअप से 50 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दो नवंबर को स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) बिलासपुर ने ढलियार में नाकाबंदी की थी। इस दौरान जांच के लिए एक पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर चालक के कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान भूपेंद्र पाल (29) निवासी गांव धाणा, डाकघर सैंज, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस थाना सदर बिलासपुर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस विशेष अभियान चला रही है। तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की।