फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   5,000 devotees had darshan of Maya in Shri Nayanadevi ji

चौथे नवरात्रः श्री नयनादेवी जी में 5000 श्रद्धालुओं ने किए मां दर्शन

Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
5,000 devotees had darshan of Maya in Shri Nayanadevi ji
श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन शाम 5:00 बजे तक 5,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तीसरे नवरात्र पर चढ़ावे के रूप में मंदिर न्यास को 6,63,563 रुपये नकदी, सोना आठ ग्राम, 1.26 किलोग्राम चांदी, 100 यूएस डॉलर और 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर प्राप्त हुए।
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस भी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर रही है। श्रद्धालुओं को जत्थों में मां के दरबार में भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे और माता के जयकारे लगाकर दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर दर्शन किए। मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम राजकुमार ने बताया कि मंदिर न्यास को तीन नवरात्र में चढ़ावे के रूप में कुल 35,18, 292 रुपये नकदी, सोना 43.8 ग्राम, चांदी 4.63 किलोग्राम प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed