फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   499 student ger inspire award.

जिला के 499 छात्रों को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड

Fri, 15 Jan 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 15 Jan 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
499 student ger inspire award.

जिला बिलासपुर के 292 स्कूलों के 499 छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। इसमें अधिकतर स्कूलों के दो-दो बच्चे शामिल है।

विज्ञापन


यह वह छात्र हैं जिन्होंने साइंस और गणित विषयों में टॉप किया था। चुने गए छात्रों को इनाम में पांच-पांच हजार रुपये की नगद राशि दी जाएगी।

जिला भर के स्कूलों के मुखिया स्कूल की आइडी लॉग इन करके चयनित बच्चों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों को मिलने वाली राशि उनके बैंक अकाउंट में जमा होगी।

सत्र 2015-16 में जिला की हर पाठशाला ने इंस्पायर अवार्ड के लिए अनुमोदन भेजे थे। इसमें विभाग ने 499 बच्चों का चयन किया गया है। इसमें अधिकतर स्कूलों दो-दो बच्चे शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जबकि कई स्कूलों में मात्र एक-एक बच्चे का चयन हुआ है। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमृत महाजन ने बताया कि स्कूलों द्वारा साइंस और गणित के टॉपर रहने वाले बच्चों के नाम उच्च शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भेजे जाते हैं। जहां बच्चों का चयन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार जिला के अधिक बच्चों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। उन्होंने बच्चों के गाइड अध्यापकों से आग्रह किया है कि बच्चों को आगामी मॉडल प्रदर्शनी के लिए तैयार करें, ताकि किसी नई वैज्ञानिक सोच को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित करने सहित जिला के बच्चे अपनी प्रतिभागिता राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी तक सुनिश्चित कर सकें।

उधर, हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ बिलासपुर ने इसके लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक रवि जम्वाल और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमृत महाजन को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed