{"_id":"61e462d74f368f11f805cf10","slug":"47-new-corona-cases-found-in-bilaspur-district-of-himachal-pradesh-bilaspur-news-sml3968803160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में रविवार को कोरोना के आए 47 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में रविवार को कोरोना के आए 47 नए मामले
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला में रविवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। बढ़ते मामलों से चिंता और बढ़ गई है। वहीं उक्त 47 संक्रमितों के साथ बिलासपुर में कोविड के सक्रिय मामले 561 हो गए हैं। इनमें से 533 होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि रविवार को रैपिड एंटिजन टेस्ट से 803 सैंपल लिए गए। इनमें से 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं आरटीपीसीआर के 319 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। शनिवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बिनौला गांव से 1, डियारा सेक्टर से 2, समोह से 1, भगेड़ से 1, तलवाड़ से 4, रौड़ा सेक्टर बिलासपुर से 1, हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 2, हीरापुर से 1, हटवाड़ से 1, लेक व्यू कैफे से 6, सिनेमा कॉलोनी से 1, जमथल से 1, दनोह से 1, नोग से 1, एसीसी बरमाणा से 3, अग्रवाल इंडस्ट्री ग्वालथाई से 10, नैला से 1, ददोह से 1, घवांडल से 1, लखनु से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया गया है।
सीएमओ ने कहा कि जिला में अभी तक 415185 लोगों में से 390806 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिला में कोरोना टेस्ट की प्रेसेंटेज 94.1 फीसदी है। वहीं अभी तक 15361 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि 14709 कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं 91 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वो कोविड नियमों का पालन करे ताकि जिला को कोविड की तीसरी लहर से सुरक्षित किया जा सके।