फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   46 meritorious girl students of the district visited NIT Hamirpur

Bilaspur News: जिले की 46 मेधावी छात्राओं ने किया एनआईटी हमीरपुर का भ्रमण

Fri, 16 Aug 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
46 meritorious girl students of the district visited NIT Hamirpur
एनआईटी हमीरपुर में भ्रमण पर पहुंची बिलासपुर की छात्राएं। संवाद
विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के छात्राओं को विज्ञान के प्रति किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिले की 46 छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य मेधावी छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान को लोकप्रिय बनाना है।
इस भ्रमण में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत पंजीकृत छात्राओं ने भाग लिया। इसमें जेएनवी कोठीपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा, जुखाला और नमहोल की छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम समन्वयक शैल बाला (पीजीटी जीव विज्ञान जेएनवी कोठीुपरा) ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में छात्राओं को विज्ञान की नई तकनीकों से अवगत कराया गया। भ्रमण में विनय पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान जेएनवी कोठीपुरा, डॉ राजीव कुमार नोडल अधिकारी (एनआईटी हमीरपुर), और प्रो. प्रकाश सिंह सिविल विभाग (एनआईटी हमीरपुर) ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए विज्ञान ज्योति नामक एक अनोखा कार्यक्रम शुरू किया। शिक्षा विभाग के एक स्वायत्त संगठन नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) विज्ञान ज्योति का कार्यान्वयन भागीदार है। एनवीएस के पास भारत के 600 से अधिक जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क है। वर्तमान में 300 जेएनवी छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के केवी, सरकारी स्कूलों और सेना स्कूलों की छात्राओं के लिए एसटीईएम में अधिक विविधता के लिए विज्ञान ज्योति ज्ञान केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed