फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   450 meritorious students were honored in Bhavishya Jyoti Samman ceremony

Bilaspur News: भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 450 मेधावी किए सम्मानित

Mon, 16 Jun 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
450 meritorious students were honored in Bhavishya Jyoti Samman ceremony
बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा
बिलासपुर में हुए समारोह में पहुंचे दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर
विज्ञापन

पद्मश्री हरिमन शर्मा मुख्यातिथि, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीक्षा ठाकुर, शालिनी ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यालय स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में अमर उजाला और मिनर्वा शिक्षण संस्थान की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई और हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 450 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मेधावियों को उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि पद्मश्री हरिमन शर्मा, विशेष अतिथि अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी दीक्षा ठाकुर और शालिनी ठाकुर ने दीप जला कर किया। इसके बाद एसवीएम स्कूल निहाल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मेडल और प्रशस्ति पत्र हासिल कर मेधावियों के साथ वहां मौजूद उनके अभिभावक और शिक्षक भी उत्साहित दिखे। सभी ने सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तारीफें बटोरीं। संचालन संजय ठाकुर ने किया। इस दौरान मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं के प्रधानाचार्य, एपीसी अकादमी घुमारवीं से प्रियंका, रूचिका, मुकेश, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी से डॉ. विजय ठाकुर, समाजसेवी मीरा भागेल और नीरज पालीवाल, अर्नी यूनिवर्सिटी, एनएचपीसी चंबा, एनएफसीआई चंबा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी चंबा, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी, द मैग्नेट्स पब्लिक स्कूल हमीरपुर, नव विभोर पब्लिक स्कूल शुगलवान, हरिहर हॉस्पिटल कुल्लू, डॉ. गोयल आई केयर, विनायका कॉलेज ऑफ फार्मेसी, क्रिस्टन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

इनसेट
अपने लक्ष्य को पहचाने, उसे पाने के लिए हर रोज करें प्रयास : हरिमन शर्मा
पद्मश्री हरिमन शर्मा ने कहा कि अपने लक्ष्य को पहचाने, उसे दिल से अपनाएं और उसे पाने के लिए हर रोज थोड़ा-थोड़ा प्रयास करें। सही रास्ते पर चलना जरूरी है। जीवन में अनेक रास्ते मिलेंगे। कुछ आसान होंगे और कुछ कठिन भी होंगे, लेकिन वही राह चुननी चाहिए जो सत्य और नैतिकता की हो। गलत रास्ते तत्काल सुख तो दे सकते हैं, लेकिन अंत दुख और पछतावा ही मिलेगा। सही राह पर चलना मुश्किल हो सकता है, लेकिन वही सच्ची सफलता दिलाएगा। बच्चे नशे से दूर रहें। नशे की लत युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। नशा शरीर का ही नहीं अपितु सपनों का भी नाश करता है। स्वास्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। रोजाना थोड़ा समय निकाल योग करें, ध्यान लगाएं और कसरत करें। यही छोटी-छोटी आदतें शरीर का संतुलित करती हैं। योग मानसिक तनाव को दूर करता है, जिससे पढ़ाई में भी मन लगता है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए मेहनत जरूरी है। प्रतिभा और भाग्य भी तभी साथ देते हैं, जब आप मेहनत करते हैं। पढ़ाई में मन लगाएं, समय का प्रबंधन करें। हर रोज कुछ नया सीखने का प्रयास करें। जो विद्यार्थी लगातार मेहनत करता है, वहीं एक दिन इतिहास बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अति उत्साह से हमें बचना होगा : दीक्षा ठाकुर
विशेष अतिथि दीक्षा ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी अपनी मेहनत से ही मेधावी बने हैं। अमर उजाला के इस कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद उन्हें अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अब विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समय भी लग सकता है, लेकिन मेहनत करते रहना चाहिए। अभी आप सभी के अच्छे अंक आए हैं। उसके बाद भी रुकना नहीं है। यह शुरुआत है। शुरुआत को ही अंतिम पायदान तक ले जाना है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य को तय करना है। अति उत्साह से हमें बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी भाग लेना चाहिए।

इनसेट
क्या बोले 12वीं के होनहार
अमर उजाला ने सम्मानित किया है। काफी अच्छा लग रहा है। आगे अब और मेहनत करनी होगी। लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर प्रयास करूंगी। - सिमरन कौर

इनसेट
अमर उजाला के सम्मान को पाकर गर्व महसूस हो रहा है। अब केवल लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित करूंगी। पद्मश्री हरिमन शर्मा की बातों ने उन्हें काफी मोटिवेट किया है। -मुस्कान

इनसेट
क्या बोले 10वीं के होनहार
मंच पर जाकर लगा कि मेहनत रंग लाई है। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के विचार सुनने को मिले। यहां आकर बहुत सीखने को मिला। इससे नई ऊर्जा मिली है। प्रणिका शर्मा

इनसेट
कार्यक्रम में बेहतर करने का हौसला मिला है। साथ ही सीख मिली है कि लक्ष्य को तय करके उसे दिल से अपनाया जाए और उसे पाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। कोमल शर्मा

बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा

बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा

बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा

बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा

बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा

बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा

बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा

बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा

बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा

बिलासपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में भाग लेने वाले मेधावी बच्चे और गणमान्य। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed