फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   44,700 devotees visited Maa Nayanadevi on Ashtami.

Bilaspur News: अष्टमी पर 44,700 श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन

Thu, 10 Oct 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
44,700 devotees visited Maa Nayanadevi on Ashtami.
-सातवें नवरात्र पर मंदिर न्यास को प्राप्त हुए 10,85,089 लाख रुपये नकद
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में वीरवार को अष्टमी नवरात्र की धूम रही। अष्टमी पर करीब 44,700 श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी के दर्शन किए।


रात 2:00 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह के समय मंदिर परिसर पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भर गया। दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतार मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी के दर्शन करने के बाद प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं और घर-परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस पावन उपलक्ष्य पर बच्चों के मुंडन संस्कार भी करवाए गए। कई श्रद्धालु माता की ज्योति भी लेकर गए। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। लंगर में तीन समय का भोजन दिया जा रहा है। उधर, मंदिर न्यास को रोजाना लाखों रुपये का चढ़ावा प्राप्त हो रहा है। सातवें नवरात्र पर मंदिर न्यास को 10,85,089 लाख रुपये नकद, 7.2 ग्राम सोना, 1.439 किलोग्राम चांदी और 5 कैनेडियन डॉलर, 10 दिरहम और एक रियाल चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed