फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   432 grams of hashish recovered from car, two arrested

Bilaspur News: कार से 432 ग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 16 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
432 grams of hashish recovered from car, two arrested
- एएनटीएफ ने बलोह टोल प्लाजा के पास पकड़ी खेप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने कार से 432 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए घुमारवीं थाना पुलिस को सौंपा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एएसटीएफ ने बलोह टोल प्लाजा के पास किरतपुर-नेरचौक के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच सुंदरनगर की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड से एक कैरी बैग बरामद हुआ। इसमें 432 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान भवनेश्वर निवासी गांव शिल्याऊडी डाकघर चकूरठा तहसील बंजार जिला कुल्लू और संजीत कुमार निवासी गांव हुरला डाकघर कोटला तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed