{"_id":"6a0860fdbd72cfe3850ac3b1","slug":"420-candidates-were-elected-unopposed-415-ward-members-were-elected-without-contest-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159987-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 420 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, 415 वार्ड सदस्य बिना मुकाबले चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 420 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, 415 वार्ड सदस्य बिना मुकाबले चुने गए
Sat, 16 May 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 16 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं की छंदोह पंचायत बनी जिले की पहली सर्वसम्मत पंचायत
तीन प्रधान, दो उप-प्रधान भी बिना चुनाव चुने गए प्रतिनिधि
-26, 28, 30 मई को तीन चरणों में होंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 420 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें तीन प्रधान, दो उप-प्रधान, 415 पंचायत वार्ड सदस्य शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छंदोह जिले की एकमात्र ऐसी पंचायत बनी है, जो पूरी तरह निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
पंचायत के सभी पदों पर उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने से पंचायत को सर्वसम्मत पंचायत होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सदर विकास खंड में 135 पंचायत वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं घुमारवीं विकास खंड में एक प्रधान, एक उप-प्रधान, 129 पंचायत सदस्य बिना मुकाबले चुने गए हैं। इसके अलावा झंडूता विकास खंड में एक प्रधान, 96 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि श्री नयना देवी जी विकास खंड में एक प्रधान, एक उप-प्रधान, 55 पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति के किसी भी पद पर कोई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है। इन पदों के लिए मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के तहत पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों की मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में की जाएगी, जबकि पंचायत समितियों और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों में होगी।