फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला लघु उद्योग संघ ने जलाया आतंकवाद का पुतला

जिला लघु उद्योग संघ ने जलाया आतंकवाद का पुतला

Sat, 16 Feb 2019 11:07 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
जिला लघु उद्योग संघ ने जलाया आतंकवाद का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले का पूरे देश में जोरदार विरोध हो रहा है। इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। साथ ही आतंक को सख्ती से कुचलने की मांग हो रही है। इसी कड़ी में जिला लघु उद्योग संघ ने बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में आतंकवाद का पुतला जलाया।
इस अवसर पर जिला लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रेम डोगरा और महासचिव दीप चंद नड्डा ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद ने सुरक्षा बलों पर हमला कर नपुंसकता का परिचय दिया है। घटना की कड़ी निदा करते हुए केंद्र सरकार से आतंकी संगठनों को देश से उखाड़ फेंकने की मांग की। जम्मू-कश्मीर में अशांति का सबसे बड़ा कारण धारा 370 एवं अनुच्छेद 35ए है। इन्हीं दोनों के कारण जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा हासिल है, जिसकी आड़ में कश्मीरी अलगाववादी पाकिस्तान की शह पर कश्मीरी नौजवानों को बरगलाकर कश्मीर की आजादी के नाम पर उग्रवाद की ओर धकेल रहे हैं। मांग की है कि मोदी सरकार कड़ा कदम उठाकर धरती का स्वर्ग कहलाने वाले कश्मीर में धारा 370 एवं अनुच्छेद 35ए हटाकर शांति बहाली और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। दरअसल धारा 370 एवं अनुच्छेद 35ए की आड़ में दो क्षेत्रीय पार्टियों के नेता लोगों की भावनाओं को भड़का कर अर्धदशक से भी ज्यादा समय से प्रदेश में जमे हुए हैं और प्रदेश विकास की दौड़ में संपूर्ण भारत से बहुत पीछे छूट गया है।
विज्ञापन

जिला लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रेम डोगरा तथा महासचिव दीपचंद नड्डा के अलावा कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारियों इंद्र डोगरा, सुंदर डोगरा, डॉ. अश्वनी डोगरा, आदर्श बोहरा, राजिंद्र जेपी, संजय शर्मा, नोपाल गुप्ता, पवन कुंदी, हर्ष दबड़ा, अशोक गुप्ता, राजू खन्ना, अशोक गुप्ता, जगदीश चंद, जसजीत वालिया, प्रवीण शर्मा, अरुण डोगरा रीतू, पारस गौतम व अन्य उद्योगपति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed