{"_id":"5c23c18ebdec2257282d3f00","slug":"41545847182-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता बिलासपुर की जनता को बहकाने का कर रहे प्रयास: रतवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता बिलासपुर की जनता को बहकाने का कर रहे प्रयास: रतवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो कॉलेज का कार्य युद्धस्तर पर जारी
कांग्रेस नेता बिलासपुर की जनता को बहकाने का कर रहे प्रयास: रतवान
पिछली सरकार के नेताओं की कमी की वजह से नगरोटा में चल रही कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। कांग्रेस नेता आए दिन अनुराग ठाकुर के खिलाफ मनगढ़ंत बातें कर बिलासपुर की जनता को बहकाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्रपाल रतवान ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से पूछा है कि वह किस मुंह से अनुराग ठाकुर पर बिलासपुर की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं, जबकि वास्तविकता इससे कोसों दूर है।
अनुराग ठाकुर व जगत प्रकाश नड्डा के प्रयास से बिलासपुर जिला में उतरी भारत का सबसे बड़ा एम्स अस्पताल के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इतना ही नहीं इस अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा धन भी आवंटित किया जा चुका है। इसी अस्पताल के लिए पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीति से प्रेरित होकर इसकी जगह के चयन के लिए जो देरी की गई वह जनता से छुपी नहीं है। दूसरी तरफ देश का पहला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भी बिलासपुर में बनाया जा रहा है, जिसका काम भी युद्धस्तर पर जा रही है।
पिछली सरकार में बिलासपुर जिला के नेताओं की कमी की वजह से इस हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं आज भी नगरोटा बगवां में चली हुई हैं, यह बात का प्रमाण है कि बिलासपुर के कांग्रेसी नेता बिलासपुर के युवाओं के लिए मात्र दिखावे के घड़ियाली आंसू बहाते हैं। अनुराग ठाकुर के प्रयास का ही नतीजा है कि आज जिला बिलासपुर के लिए रेलवे का जो प्रोजेक्ट है उसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी जोर-शोर से चला हुआ है।
विज्ञापन
वास्तविकता यह है कि कांग्रेस के नेताओं को विकास से कुछ भी लेना देना नहीं होता है, दूसरी तरफ क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर आए दिन विकास की दृष्टि से नए-नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। रतवान ने कहा कि कांग्रेस नेता सांसद की लोकप्रियता से इतना घबरा गए हैं कि उनको आने वाले समय में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की हार सामने दिख रही है।
-----------------
...सुरेंद्र जम्वाल...खेमराज शर्मा।